नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभर में उत्साह नजर आ रहा है। इस मौके पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, पीएम समेत तमाम गणमान्य लोग शामिल हुए।इस परेड में देश के तमाम राज्यों की मनमोहक झांकियां देखने को मिलीं, जिसमें यूपी, बिहार, दिल्ली, मध्य प्रदेश समेत कई राज्य शामिल हैं।
यूपी की झांकी में महाकुंभ की झलक
दिल्ली में कर्तव्य पथ पर परेड के दौरान उत्तर प्रदेश की झांकी प्रदर्शित की गई। इस झांकी में महाकुंभ 2025 की झलक दिखाई गई, जो स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास की भव्यता को प्रदर्शित करती है, इसे विश्व स्तर पर मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के रूप में मान्यता प्राप्त है।
बिहार की झांकी आकर्षण का केंद्र
दिल्ली में कर्तव्य पथ पर परेड के दौरान बिहार की झांकी प्रदर्शित की गई। बिहार की झांकी राज्य की ज्ञान और शांति की समृद्ध परंपराओं का जश्न मनाती दिखती है। झांकी में भगवान बुद्ध को ध्यानमग्न धर्मचक्र मुद्रा में दिखाया गया है, जो शांति और सद्भाव का प्रतीक हैं।
दिल्ली और पश्चिम बंगाल की झांकी में क्या दिखा?
दिल्ली में कर्तव्य पथ पर 76वें गणतंत्र दिवस परेड के दौरान दिल्ली और पश्चिम बंगाल की झांकियां प्रदर्शित की गईं। दिल्ली की झांकी भारत के लोगों की सामूहिक आकांक्षाओं का प्रतीक है। पश्चिम बंगाल की झांकी राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, वास्तुकला उत्कृष्टता और कलात्मक परंपराओं को प्रदर्शित करती है।
मध्य प्रदेश की झांकी में कूनो राष्ट्रीय उद्यान के चीतों का जिक्र
परेड के दौरान मध्य प्रदेश की झांकी प्रदर्शित की गई। झांकी में श्योपुर जिले में कूनो नदी के तट पर स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों के सफल पुनरुत्पादन को दर्शाया गया।
#RepublicDay????????: Madhya Pradesh’s tableau showcased during the 76th #RepublicDay Parade on Kartavya Path, in Delhi
The tableau showcases the successful reintroduction of cheetahs in the Kuno National Park, located on the banks of the Kuno River in Sheopur district.
(Source:… pic.twitter.com/bX0QX2wgQd
— ANI (@ANI) January 26, 2025
गोवा, उत्तराखंड, हरियाणा और झारखंड की झांकी
परेड में गोवा, उत्तराखंड, हरियाणा और झारखंड की झांकी के भी रंग दिखाई दिए, जिसे देखकर दर्शकों में उत्साह नजर आया।
