बीजापुर में 2 जवान शहीद, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जताया दुःख

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बीजापुर। बीजापुर नेशनल पार्क एरिया में हो रही मुठभेड़ में हमारे वीर जवानों ने 12 नक्सलियों को ढ़ेर किया है। दुर्भाग्यवश हमारे 2 जवानों के शहीद होने की सूचना दुःखद है। ईश्वर शहीद पुण्यात्माओं को शांति व शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करे। घायल जवानो के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने बीजापुर मुठभेड़ पर बताया, “जिला बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर बीजापुर DRG, STF और संयुक्त बल को रवाना किया गया था। आज ऑपरेशन के दौरान माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच कई बार मुठभेड़ हुईं। मुठभेड़ के बाद सर्चिंग में अब तक कुल 31 माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। हमारे 2 जवान घायल हुए हैं, उनकी हालत स्थिर है… सर्च ऑपरेशन जारी है। इस मुठभेड़ में हमारा एक DRG और एक STF का जवान शहीद हो गए… साल 2025 में अब तक अलग-अलग मुठभेड़ों में 65 माओवादियों के शव बरामद किए जा चुके हैं।”

और पढ़ें

  • Buzz4 Ai
  • Ai / Market My Stique Ai
  • Buzz Open / Ai Website / Ai Tool