ममता कुलकर्णी के आने से किन्नर अखाड़े में खिंची तलवारें, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर गिरेगी गाज?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Mamta Kulkarni Mahamandleshwar Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी पिछले कई दिनों से चर्चा में हैं। महाकुंभ में संन्यास लेने के बाद ममता किन्नर अखाड़े की सदस्य बन गईं। उन्हें महामंडलेश्वर बनाया गया है।

हालांकि ममता को महामंडलेश्वर बनाने के बाद से किन्नर अखाड़ा विवादों में आ गया है। इसी बीच खबरें सामने आ रही हैं कि किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को पद से हटाया जा सकता है। वहीं अब लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।

अखाड़े के संस्थापक ने दिया बयान

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आज दोपहर तक लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के खिलाफ कोई बड़ा एक्शन लिया जा सकता है। किन्नर अखाड़े के संस्थापक अजय दास ने इसका ऐलान किया है। अजय दास का कहना है कि किसी स्त्री को किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाना सिद्धांतों के खिलाफ है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अखाड़े के महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को पद से हटाया जा सकता है।

लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने किया पलटवार

किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने भी इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि अजय दास किन्नर अखाड़े से निकाले जा चुके हैं। उनकी इस अखाड़े में कोई जगह नहीं है। वहीं आज शाम 3 बजे किन्नर अखाड़े ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है।

क्यों खड़ा हुआ विवाद?

बता दें कि ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने से कई संत नाराज हैं। उनका कहना है कि इस पद पर काबिज होने के लिए सालों के अनुशासन और समर्पण की जरूरत होती है। मगर ममता को एक दिन में यह उपलब्धि दे दी गई। बाबा रामदेव ने भी इस फैसले पर आपत्ति दर्ज कराई है। रामदेव ने कहा कि कल तक सांसारिक सुखों में लिप्त रहने के बाद कोई अचानक एक दिन में संत कैसे बन गया और महामंडलेश्वर जैसी उपाधि प्राप्त कर ली।

और पढ़ें

  • Buzz4 Ai
  • Ai / Market My Stique Ai
  • Buzz Open / Ai Website / Ai Tool