सोने-चांदी की कीमतों में आई नरमी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार (17 मई) को गोल्ड 250 से 270 रुपए तक सस्ता हुआ। देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) 73,750 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 67,600 रु. है। बता दें कि सोना 19 अप्रैल को 74,340 रुपए के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंचा था। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

 

 

चांदी की कीमतों में लगातार बढ़त उछाल

दिल्ली और मुंबई में शुक्रवार को सिल्वर के भाव (Silver Rate) में बढ़त दर्ज की गई। चांदी के दाम 89,100 रु. प्रति किलो पर पहुंच गए। चांदी की कीमतें पिछले तीन दिनों में 2600 रुपए चढ़ी हैं। अभी चेन्नई और कोयंबटूर में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 92,500 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सबसे ज्यादा हैं।

 

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का क्या भाव है?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में उछाल देखने को मिला। शुक्रवार को कॉमैक्स पर सोना 1 डॉलर चढ़कर 2330.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतें थोड़ी नीचे आई हैं और यह 27.35 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

और पढ़ें

  • Buzz4 Ai
  • Ai / Market My Stique Ai
  • Buzz Open / Ai Website / Ai Tool