राष्ट्रपति मुर्मु शनिवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ई दिल्ली, 24 जनवरी:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शनिवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी।

राष्ट्रपति भवन ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

इसमें कहा गया है कि यह संबोधन शाम को सात बजे से आकाशवाणी के सभी राष्ट्रीय नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा तथा दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी और अंग्रेजी में इसका प्रसारण किया जाएगा।

दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों पर क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण किया जाएगा। आकाशवाणी अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर 9.30 बजे से क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण करेगा।

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool