भिलाई में गैंगरेप, किशोरी ने सुसाइड नोट में प्रेमी पर लगाया हैवानियत कराने का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दुर्ग। भिलाई में 17 साल की लड़की के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। आदी बारले (19) ने पहले नाबालिग को अपने प्रेमजाल में फंसाया। उसके साथ कई महीने तक शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद अपने दोस्तों से गैंगरेप करवाया। मामला स्मृति नगर चौकी के कोहका हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का है। घटना के बाद पीड़िता ने आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट, कॉल रिकार्डिंग और वाट्सअप चैट जैसे सबूत मिले है। परिजनों ने अपनी बेटी के साथ ब्लैकमेल करने की बात भी कही।

और पढ़ें

Buzz4 Ai