रायपुर 05 मार्च 2025. सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की बधाई दी और सांसद अग्रवाल ने X में लिखा, जन्मदिन की कोटिशः शुभकामनाएं!सादगी, सहजता और विनम्रता की प्रतिमूर्ति, मेरे मित्र, केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री तथा मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री@ChouhanShivrajजी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपका समर्पण, दृढ़ संकल्प और सेवा भाव सदैव प्रेरणादायी रहा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और राष्ट्र की सेवा में इसी प्रकार सक्रिय रहें।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के मौजूद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज यानी 5 मार्च को अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान का जन्म सिहोर जिले के जैत गांव में 5 मार्च 1959 को प्रेम सिंह चौहान और सुंदरबाई चौहान के घर हुआ। उनका परिवार मध्यमवर्गीय परिवार था। शुरू से पढ़ाई में होनहार शिवराज अपने कुशल नेतृत्व के लिए भी जाने जाते थे। शिवराज सिंह चौहान 13 साल की उम्र में RSS से जुड़ गए। इसके बाद भाजपा ने 1990 में बुधनी विधानसभा से चुनाव लड़ाया। वे इस चुनाव को जीत कर पहली बार विधायक बन गए। 1991 में विदिशा संसदीय क्षेत्र से पहली बार सांसद बने। वे यहां से लगातार पांच बार सांसद रहे।
साल 2006, 2008, 2013 और 2018 में बुधनी विधानसभा सीट से विधायक चुने गए। शिवराज सिंह चौहान को वर्ष 2005 में भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवंबर 2005 को पहली बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद दिसंबर 2008 में दूसरी, 2013 में तीसरी बार 2013 में मुख्यमंत्री बने। हालांकि साल 2018 के चुनाव में भाजपा की हार के बाद उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। लेकिन सिर्फ 15 महीने बाद 2020 में वे फिर से सत्ता पर काबिज हो गए। मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा बार मुख्यमंत्री बनने का रिकार्ड शिवराज सिंह के नाम ही है।
