बालोद — जैन श्री संघ बालोद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ताराचंद सांखला ने संगठन को और अधिक सशक्त और व्यापक बनाने के उद्देश्य से नई वृहद कार्यकारिणी का गठन किया है। इस कार्यकारिणी में अनुभवी सदस्यों के साथ-साथ युवा नेतृत्व को भी स्थान दिया गया है, जिससे संगठन को अधिक ऊर्जा और मार्गदर्शन प्राप्त हो सकेगा।
नई कार्यकारिणी इस प्रकार है:
-
संरक्षक: खेतमल श्रीश्रीमाल, गुलाबचंद नाहटा, कंवरलाल रतन बोहरा
-
सलाहकार मंडल: ओमप्रकाश टाटिया, रूपचंद गोलछा, हरीश सांखला, रमेश बाफना, मनीष कोठारी, यशवंत श्रीश्रीमाल, अभय लालवानी, त्वरित पूर्व अध्यक्ष डॉ. प्रदीप जैन
-
उपाध्यक्ष: सोहन श्रीश्रीमाल, चेतन ढ़ेलडिया, मुकेश भंसाली
-
सचिव: मांगीलाल ढ़ेलडिया
-
सहसचिव: नीलेश नाहटा
-
कोषाध्यक्ष: प्रकाश भंसाली
-
भवन प्रभारी: संजय ढ़ेलडिया, प्रदीप चौरड़िया
-
संत विहार सेवा प्रभारी: प्रमोद गोलछा, धनदत्त बाघमार, कमल पारख
-
प्रचार-प्रसार प्रभारी: विनोद श्रीश्रीमाल
-
आय-व्यय लेखा प्रभारी: सीए लक्की लोढ़ा
-
कार्यकारिणी सदस्य: राजेश टाटिया, सुभाष चोपड़ा, अरुण बाफना, तरुण नाहटा, राकेश बाफना, हेमंत बाफना, प्रवीण रतन बोहरा, मयंक लोढ़ा
अध्यक्ष ताराचंद सांखला ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के विकास हेतु पूर्ण समर्पण और सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से जैन श्री संघ बालोद को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया जाएगा।
