इंडियन ऑयल ने लॉन्च किया नया LPG गैस सिलेंडर, इसमें नहीं होता ब्लास्ट; वजन में भी काफी हल्का

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 पटना। आए दिन अगलगी में गैस सिलेंडर के विस्फोट की बातें सामने आ रही हैं। ऐसे में आपके पास कंपोजिट गैस सिेलेंडर बेहतर विकल्प हो सकता है। इंडियन ऑयल की ओर से कंपोजिट सिलेंडर लॉन्च किया गया है।

यह सिलेंडर पूरी तरह सुरक्षित है। यह अगर आग की चपेट में भी आता है तो फटता नहीं है। यह जल कर खुद खत्म हो जाता है।

ऑयल कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, यह सिलेंडर तीन लेयर में बना होता है। यह फटता नहीं है। यह अंदर से पिघल जाता और गैस इससे सामान्य रूप से जलकर खत्म हो जाती है। यदि आपके पास नॉर्मल सिलेंडर है तो भी आप अपने डिस्ट्रीब्यूटर के पास से इसे बदलने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इसमें आपको केवल सुरक्षित राशि के रूप में आठ सौ रुपये अतिरिक्त देने होंगे। नॉर्मल सिलेंडर के लिए सुरक्षित राशि 22 सौ रुपये है, जबकि कंपोजिट सिलेंडर की सुरक्षित राशि तीन हजार रुपये है।

दिखती रहेगी गैस की मात्रा

आईओसीएल के अधिकारियों के अनुसार, कंपोजिट सिलेंडर में जंग नहीं लगती, यह सुंदर व आकर्षक दिखता है। यह ट्रांसपैरेंट होने के कारण कितना खपत हुआ यह पूरी तरह दिखता है। यह रंगीन होने के कारण काफी सुंदर दिखाई पड़ता है। हल्का होने के कारण गृहिणी आसानी से हैंडल कर सकती है।

सुरक्षित है कंपोजिट सिलेंडर, नॉर्मल से काफी हल्का

बता दं कि कंपोजिट सिलेंडर का वजन खाली रूप महज साढ़े पांच केजी के बराबर है, जबकि नॉर्मल सिलेंडर साढ़े 15 किलोग्राम का है। इसमें 14.2 किलोग्राम गैस भरी जाती है। भरे रूप में लगभग 30 किलो के बराबर होता है।

कंपोजिट सिलेंडर 10 किलोग्राम भरा जाता है, इससे भरे हुए सिलेंडर महज साढ़े 15 किलोग्राम आता है। दाम दोनों के बराबर है, दोनों डोमेस्टिक सिलेंडर के रूप में आते हैं।

और पढ़ें

Ai / Market My Stique Ai