Republic day 2025: आज का दिन भारत के इतिहास में गर्व और गौरव का प्रतीक है। पूरे देश ने हर्षोल्लास के साथ 76वां गणतंत्र दिवस मनाया। यह वही ऐतिहासिक दिन है जब 26 जनवरी 1950 को भारत ने अपने संविधान को अपनाकर खुद को गणराज्य घोषित किया था।
इस वर्ष भी देशवासियों ने इस अवसर को बेहद खास अंदाज में मनाया।
राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और कर्तव्य पथ पर परेड की शुरुआत की। समारोह भव्य था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। वहीं समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की पोशाक ने सबका ध्यान खींचा।
Republic day 2025: कैसा था पीएम मोदी लुक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरे भूरे रंग का बंद गले का कोट पहना था, जिसके साथ सफेद कुर्ता-पायजामा और केसरिया-पीले रंग की पगड़ी पहनी थी। इस तरह से पीएम मोदी में साफा पहनने की अपनी परंपरा को जारी रखा। पिछले साल उन्होंने 75वें गणतंत्र दिवस के लिए बहुरंगी ‘बंधनी’ प्रिंट वाला साफा पहना था।
प्रधानमंत्री मोदी का साफा
प्रधानमंत्री मोदी ने इस बार केसरिया और पीले रंग की बांधनी प्रिंट वाली राजस्थानी पगड़ी पहनी। केसरिया रंग को साहस, बलिदान और त्याग का प्रतीक माना जाता है। यह रंग भगवान श्रीराम से भी जुड़ा है, जिससे यह और भी खास हो गया। इस रंग के चयन ने कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति में सांस्कृतिक महत्व की एक परत जोड़ दी।
